फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने युवती के गले से चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली थाना इलाके में बेखौफ बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े सरे राह एक युवती के गले से जंजीर झपट ली। युवती की शिकायत पर पुलिस ने तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज किया। पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

नई बस्ती मेहंदी बाग निवासी स्व. प्रकाशचंद्र अग्रवाल की पुत्री तान्या सिंघल बीते सप्ताह बुधवार को दोपहर तकरीबन पौने दो बजे घर से किसी काम से बाहर गईं हुईं थीं। जैसे ही वे मेहंदी बाग के पास वाली सड़क पर पहुंची, पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की जंजीर उड़ा दी। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए, लेकिन तब तक बदमाश तेज रफ्तार से भाग चुके थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पाई। घटना के तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
मारपीट कर मोबाइल तोड़े
झांसी। थाना प्रेमनगर इलाके में हुई मारपीट के एक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से की गई शिकायत में सर सैय्यद नगर निवासी साहिल खान ने बताया कि गढ़िया फाटक निवासी असद कुरैशी व ग्राम अठोंदना निवासी गोलू यादव ने उसके साथ मारपीट की व मोबाइल तोड़ दिए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें