फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के खतरे के बीच निगम की फागिंग नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शहर में डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी दस्तक दे चुकी लेकिन, नगर निगम के रोकथाम अभियानों का कोई अता-पता नहीं है। मच्छरों के खात्मे के लिए फागिंग भी नदारद है। पार्षद भी फॉगिंग न होने से नाराज हैं।
विज्ञापन

डेंगू के मच्छरों का सितंबर से नवंबर माह के बीच सर्वाधिक होता है। इसको देखते हुए शासन ने नगर निगम को बाकायदा निर्देश जारी करते हुए न सिर्फ फागिंग अभियान तत्काल शुरू करने को कहा बल्कि डेंगू के लार्वा नष्ट कराने का अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। डेंगू के लार्वा मिलने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ चालान काटने के भी निर्देश दिए। पिछले कुछ दिनों से शहर में डेंगू के मरीज सामने आने लगे लेकिन, निगम प्रशासन की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही।
निगम प्रशासन ने अब तक फॉगिंग अभियान सावर्जनिक नहीं किया। कागजों में फागिंग के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई है। तमाम मोहल्लों में लोग मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं। पानी वाली धर्मशाला के आसपास, तालपुरा, शिवाजी नगर, बड़ागांव गेट बाहर, बंगलाघाट, सागरगेट, उन्नाव गेट बाहर, बाहर ओरछा गेट आदि इलाकों में मच्छरों का प्रकोप है। पार्षद भी फॉगिंग न होने का आरोप लगा रहे हैं। पार्षद विकास खत्री, उमेश जोशी समेत अन्य पार्षदों का कहना है कि कई बार मांग के बावजूद मशीनें नहीं भेजी गईं।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ने कसे पेच
डेंगू के बढ़ते मामलों पर नियंतत्र के लिए अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने सफाई निरीक्षकों के पेच कसते हुए कोई भी मामला सामने आने पर उनको मौके पर जाकर विसंक्रमण कराने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त ने शुक्रवार को नियंत्रण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि साफ-सफाई अभियान में कोताही न बरती जाए। कूड़े को निर्धारित स्थान पर डंप किया जाए। सफाई निरीक्षक प्रभावित क्षेत्र में फॉगिंग कराएं। स्वास्थ्य विभाग एवं मलेरिया विभाग के साथ समन्वय स्थापित करके कार्रवाई की जाए। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, जोनल सेनेटरी अधिकारी आरके लवानिया, रवि चंद निरंजन समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें