फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरच पहुंची सीबीआई टीम, छह जगहों पर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी/एरच। लखनऊ से आई सीबीआई टीम अचानक मंगलवार की सुबह एरच पहुंच गई। यहां टीम ने तबाड़तोड़ कार्रवाई करते हुए छह जगहों पर छापेमारी की। पूछताछ के लिए तीन लोगों को उठा लिया। इनके घरों की भी तलाशी ली गई लेकिन, सीबीआई टीम छापेमारी का ब्यौरा देने को राजी नहीं हुई। स्थानीय पुलिस को भी सीबीआई टीम की छापेमारी के बारे में मालूम नहीं चल सका। देर-शाम तक सीबीआई टीम हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में जुटी रही। बताया जा रहा कि धोखाधड़ी से जुड़े मामले की पड़ताल के लिए सीबीआई टीम यहां पहुंची थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे करीब डेढ़ दर्जन वाहनों के काफिले के साथ सीबीआई की भारी-भरकम टीम एरच पहुंची। एक साथ इतनी गाड़ियों एवं अधिकारियों को देखकर आसपास के लोग सकते में आ गए। तमाम तरीके की चर्चाएं आरंभ हो गई। टीम सबसे पहले एरच थाने पहुंची। थोड़ी देर बाद गाड़ियों का काफिला वहां से निकलकर सीधे रामगंज मोहल्ला पहुंचा। यहां टीम ने एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। तबाड़तोड़ अभियान चलाते हुए सीबीआई टीम ने एक साथ पहले से चिन्हित आधा दर्जन घरों में एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। यहां सघन तलाशी अभियान चलाया। यहां से अफसरों ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के लिए इनको लेकर थाने पहुंची। यहां देर-शाम तक पूछताछ जारी रही हालांकि इसके बारे में बोलने को कोई भी राजी नहीं हुआ। एरच पुलिस को भी कार्रवाई के बारे में जानकारी से इंकार किया है। एसपी (आरए) नैपाल सिंह भी कार्रवाई के बारे में कुछ नहीं बता सके हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीबीआई को धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले की शिकायत मिली थी। इसी मामले में जांच-पड़ताल चल रही है। लखनऊ से पड़ताल के लिए टीम को यहां भेजा गया था। यह मामला साइबर क्राइम से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें