फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंखनाद से होगा पीएम मोदी का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत शंखनाद से होगा। किले के मुख्य द्वार पर 16 पुरोहित इस पारंपरिक आयोजन की कमान संभालेंगे। मंगलवार को उन्हें इसका प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

19 नवंबर को झांसी आ रहे प्रधानमंत्री के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसमें परंपराओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। यही वजह है कि किले के मुख्य द्वार से पहले बुंदेलखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्र रमतूले के आकार का गेट बनाया गया है। इससे होकर आगे गुजरने पर मुख्य द्वार पर प्रधानमंत्री के पहुंचते ही वहां मौजूद पुरोहित वैदिक मंत्रोच्चारण करने लगेंगे। इनमें से 11 पुरोहित मंत्र पढ़ेंगे, जबकि पांच पीएम के स्वागत में शंख बजाएंगे। मंगलवार को इन सभी का प्रशिक्षण हुआ, जिसमें उन्हें बताया कि पीएम के आगमन पर उन्हें कहां और किस तरह से खड़े रहना है। सभी के आधार कार्ड और फोटो ली गईं। सभी पुरोहितों को पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें