फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी का सदुपयोग कर भाजपा जनता के बीच पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भारतीय जनता पार्टी आईटी का सदुपयोग कर जनता के बीच पहुंच गई है। आज आईटी का ही जमाना है। आईटी के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाया जा रहा है। बुधवार को यह बात बुंदेलखंड विश्वविद्यालय आडीटोरियम में आयोजित हुई भाजपा आईटी प्रकोष्ठ की कार्यशाला में सोशल मीडिया के प्रदेश सह संयोजक हर्ष चतुर्वेदी ने कही। कार्यशाला में झांसी, ललितपुर व जालौन के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि आज के अत्याधुनिक दौर में हमको हाईटेक होना पड़ेगा। पीएम मोदी देश को आगे ले जा रहे हैं, इसमें आईटी क्षेत्र का बड़ा सहयोग है। विधायक रवि शर्मा ने कहा कि आईटी के माध्यम से देश विश्व गुरु बनने के लिए आगे बढ़ रहा है। विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि आईटी क्षेत्र ने दुनिया को बदल दिया है। पार्टी भी इसकी मदद से लोगों को लाभान्वित कर रही है। महानगर जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि इसका प्रयोग कर संगठन जनता को अपनी कल्याणकारी योजनाएं बताना चाहता है। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, जिलाध्यक्ष ग्रामीण जमुना कुशवाहा, अभिषेक तिवारी, अरुण सचान, महेंद्र विक्रम सिंह, अरुण लोहरिया, प्रियंश तिवारी, प्रदीप फौजी, पारस जैन उपस्थित रहे। संचालन अनुज नीखरा व आभार सुरेंद्र विश्वकर्मा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें