फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों को तीन माह बाद भी नहीं मिली सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर तहसील क्षेत्र के दैवी आपदा पीडि़तों को तीन महीने बाद भी गृह अनुदान एवं अहेतुक सहायता राशि नहीं मिल पाई है। प्रशासन की उदासीनता से पीडि़तों में रोष है। बारिश, आगजनी तथा आंधी तूफान के दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 252 लोगों के आवासीय भवन आंशिक अथवा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर तत्काल सहायता दिलाने व उन्हें आवास देने का फरमान जारी किया था। लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी प्रशासन की उदासीनता के कारण अभी तक ऐसे 252 पीडि़तों को सरकारी सहायता नहीं मिली। राजस्व नियमावली के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति का पक्का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होता है तो उसे 5200 , खपरैल मकान पर 3200 तथा छप्पर पर 4100 रुपए का गृह अनुदान निर्धारित है। सर्किल के सभी राजस्व निरीक्षकों ने इस बाबत अपनी रिपोर्ट लगा कर अग्रसारित भी कर दिया है। ग्राम पंचायत मजीठी की मनराजी पत्नी संतु ,भानुमति पत्नी भारत, विमला पत्नी सुरेंद्र ,तथा कोल की गीता पत्नी अच्छेलाल नेवादा मुखलिसपुर की ललिता पत्नी विजय बहादुर, रसिकापुर की दुलारी पत्नी तुलसीराम जैसे 252 पीडि़तों को अभी तक दैवी आपदा का लाभ नहीं मिल पाया है। एसडीएम लाल बहादुर ने बताया कि मामले की जानकारी कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें