सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त पिकअप
- फोटो : अमर उजाला
रात में एक पिकअप गाड़ी टेम्पो ट्रैवलर को टोचन कर लखनऊ की तरफ जा रही थी, जैसे ही वह फत्तूपुर गांव स्थित जैसवार ढाबे के सामने पहुंची वैसे ही सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक में जोरदार भिडंत हो गई। जिसमें तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। टेम्पो ट्रैवलर का चालक जो पिकअप में बैठा था
उसकी जेब से मिले (डीएल) ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान परवेज अख्तर पुत्र आलमगीर निवासी रेवासा थाना सकलडीहा जनपद चंदौली के रुप में हुई। जबकि अन्य दो की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस तीनों शवो को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।