फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रात में घर से बाहर निकली महिला की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, अवैध संबंध में वारदात की आशंका

Sun, 03 Jul 2022 12:13 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले के बेलांव गांव में शनिवार देर रात महिला की हत्या के बाद खेत में शव मिलने पर सनसनी मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
मृतका के घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के बेलांव गांव में शनिवार रात एक महिला की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब महिला किसी काम से रात 10 बजे घर से बाहर निकली। परिजनों ने देर रात शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। अवैध संबंध में वारदात की आशंका है। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी फरार है। 

विज्ञापन


केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलावं गांव निवासी  गीता देवी (42) पत्नी मुन्ना शनिवार रात 10 बजे घर से यह कहकर निकली कि निकली कि थोड़ी देर में वापस आ जाएगी। काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान घर से 100 मीटर की दूरी पर एक खेत में महिला का रक्तरंजित शव मिला। मौके पर हंगामा हो गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर एक जोड़ी चप्पल मिला और महिला का मोबाइल मिला। छानबीन में मिली जानकारी से पुलिस को अवैध संबंध के चक्कर में वारदात का शक है। गीता देवी के पति मुन्ना की तहरीर पर नन्दू यादव उर्फ नारायण यादव निवासी वलईपुर के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि हत्या के आरोपी से मृतक महिला से अवैध संबंध थे। उसके पति ने उसी को आरोपी करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें