फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों से दो बाइक उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं क्षेत्र में शनिवार की रात दो बाइक चोरी हो गई। पहली बाइकर सदरगंज मोहल्ला स्थित एक मिठाई के गोदाम और दूसरी बाइक बाईपास स्थित मकान से चोरी हुई। दोनों पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सदरगंज मोहल्ले में घनश्याम मोदनवाल की मिठाई की दुकान है। जहां देर शाम एक युवक नौकरी करने के लिए आया। युवक ने इसके पूर्व मडियाहूं कस्बे में जहां नौकरी करता था, वहां का हवाला देते हुए अपना नाम अभिषेक दुबे निवासी हिनौती थाना मडियाहूं बताया। इसके बाद दुकान मालिक घनश्याम मोदनवाल ने उससे आधार कार्ड देने को कहा तो उसने विश्वास दिलाते हुए कहा कि रविवार को सुबह घर से आधार कार्ड लाकर दे देगा। उस पर विश्वास कर दुकान मालिक ने उसे काम पर रख लिया। उसे मिठाई के गोदाम और अन्य लोगों के साथ रहने को कहा गया। इसके बाद रात में मिठाई के गोदाम में खड़ी बाइक लेकर वह फरार हो गया। रविवार की सुबह जानकारी होने पर घनश्याम ने उसके खिलाफ मड़ियाहूं कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की। इसके बाद छानबीन में जुट गई है। उधर, शनिवार की ही मड़ियाहूं बाईपास स्थित संतोष सेठ के घर से चोर बाइक चुरा ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। पीड़ित संतोष सेठ ने मड़ियाहूं कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस देनों मामलों में तहरीर लेकर छानबीन में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम ने बताया कि दोनों पीड़ितों की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें