फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी से 12 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर थाना क्षेत्र के ढेमा गांव के पास शनिवार की शाम दुकान बंद करके घर जा रहे एक व्यवसायी से 12 हजार रुपये लूटकर लुटेरे फरार हो गए। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ढेमा गांव निवासी रामहित मिश्रा की बदलापुर कस्बे के सुल्तानपुर रोड पर चूनी चोकर की दुकान है। रामहित रोज की भांति शाम छह बजे अपनी दुकान बंद करके साइकिल से घर जा रहे थे। वह अपने घर से दो सौ मीटर पहले पहुंचे थे, तभी घात लगाकर खड़े चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए जेब से 12 हजार लेकर फरार हो गये। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित ने घटना में संलिप्त दो लोगों की पहचान की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। इस मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें