पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दीक्षांत समारोह के लिए संगोष्ठी भवन की सफाई के साथ सजाने की काम चल रहा है। विवि परिसर में लगी महापुरुषों के प्रतिमाओं को साफ कराने की तैयारी है। सड़क से लेकर फूल पत्ती को लगाया जा रहा है।
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल टॉपर छात्रों को मेडल और शोध उपाधिधारकों को डिग्री प्रदान करेेंगी। दीक्षांत समारोह की तैयारी के लिए गठित समितियों की बैठक हर रोज कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य समीक्षा कर रही हैं। संगोष्ठी भवन के टूटे सामानों की मरम्मत कराई जा रही है। समिति के पदाधिकारियों के साथ कुलपति, परीक्षा नियंत्रक और रजिस्ट्रार भी तैयार का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। स्टेडियम में बने विवि क्रीड़ा विभाग के रंग-रोगन का कार्य चल रहा है। वर्षों से पड़ी धूल की परत को साफ किया जा रहा है। पानी की टंकी और पाइप लाइन को खोलकर नया टैप लगाया जा रहा है। वहीं, मुख्य प्रशासनिक भवन को झालरों से सजाया गया है। पेड़ों की टहनियों पर भी झालर लटकाए गए है। एक गजब का उत्साह इन छात्राओं के चेहरे पर देखने को मिल रहा था। 10 दिसंबर को राज्यपाल करीब 3 घंटे 10 मिनट रुकेंगी।