फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मोर्चो पर फेल है प्रदेश सरकार : अमीक जामेई

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की नीतियां अडानी और अंबानी के इशारे पर चल रही है। वहीं यूपी सरकार हर मोर्चे पर फेल है। प्रदेश में जाति व धर्म के नाम पर भय का माहौल है। पूरे सूबे में संप्रदायिक एजेंडे के तहत बीजेपी चुनाव की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

उक्त बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक जामेई ने मंगलवार को जमदहा गांव में पत्रकारवार्ता में कहीं। वे शिक्षाविद व समाजसेवी हाफ़िज मोईन अहमद के निधन पर खिराजे अक़ीदत पेश करने आए थे। उन्होंने कहा कि गन्ना का बकाया है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान सड़कों पर हैं। सरकार उनके मांगों को सुनने के बजाय उन्हें किसान मानने को तैयार नहीं है। जिले का मेडिकल कालेज अभी तक शुरू नहीं हो सका है। अखिलेश सरकार की योजनाओं का सिर्फ नाम बदलने का कार्य हो रहा है। सड़कें टूटी हुई हैं और गरीबों को पेंशन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कमजोर तबके के लोगों का फर्जी एनकाउंटर हो रहा है, जिसमें पासी, चौहान, मल्लाह और अल्पसंख्यक शामिल हैं। बीजेपी से जुड़े लोग उनकी नजर में अपराधी नहीं है। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास एक अन्य विश्वविद्यालय की स्थापना सूबे में ध्रुवीकरण करने के लिए की गई है। बीजेपी सरकार चंद दिनों की मेहमान है। जनता उसे हटाने के लिए तैयार है। इस मौके पर आसिफ़, आलोक कुमार, अशोक यादव, यूसुफ खान, राकेश शर्मा, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें