फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में एनकाउंटर: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, चार जिलों में दर्ज हैं 26 केस

Sat, 14 Aug 2021 03:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश, साथ में पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना गांव के सीमा में रामराजी इंटर कॉलेज के पास छवनीया नरवा नहर पुलिया पर शनिवार रात 4:15 बजे एक अपराधी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बाएं पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले जाया गया।

विज्ञापन


जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ 4 जिलों में कुल 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष राणाप्रताप यादव ने बताया कि मुठभेड़ में किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं लगी है। जबकि मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त आशीष शुक्ला उर्फ शशिकांत शुक्ला पुत्र अनिल कुमार शुक्ला निवासी ग्राम चौकी कला थाना मीरगंज के बाएं पैर मे गोली लगी है।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने उसके पास से एक चोरी की मोटर साइकिल, एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मिस कारतूस 315 बोर और जेब से 1200 रुपये बरामद किए हैं। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सीएचसी मछली शहर लेकर जाया गया।

वहां से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। इस कार्रवाई में मीरगंज पुलिस के अलावा जंघई चौकी इंचार्ज हरिनारायण पटेल मयफोर्स शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया की अभियुक्त के खिलाफ 26 आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं। जिनमें 13 प्रयागराज, 10 जौनपुर, 2 वाराणसी 10 और एक मुकदमा भदोही जिले में दर्ज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें