फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार से अधिक युवा आए नाम जोड़वाने के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के दो हजार 144 मतदान केंद्रों पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान शनिवार को चलाया गया। इस दौरान पांच हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया। इनमें ज्यादातर युवा और नवविवाहिताओं ने नाम बढ़ाने के लिए आवेदन दिया।
विज्ञापन

मल्हनी विधान सभा 367 के भाग संख्या 9 बूथ संख्या 26 प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद पर बीएलओ महेंद्र यादव व ऊषा देवी उपस्थित रहे। लगभग 2 बजे तक 5 युवाओं ने फार्म 6 लेकर नए मतदाता बनने की प्रक्रिया से जुड़े थे। चक मिर्जापुर गाव पिंटू यादव ने नए मतदाता बनने की प्रक्रिया में प्रपत्र 6 भर कर प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उन्हें 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने का मौका मिलेगा यह सोचकर ही वे प्रफुल्लित हैं। इस बात की बड़ी खुशी है। अभी तक क्यों नही मतदाता बने के जवाब में उन्होंने बताया कि प्रयागराज में परीक्षा की तैयारी कर रहे है। उपर्युक्त अभियान की तिथियों पर समय से नहीं पहुंच सके। बदलापुर: उपजिलानिर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश बदलापुर में तियरा, बदलापुर खुर्द का निरीक्षण किया गया। इसी तरह तहसीलदार मृदुला दुबे ने शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान के तहत क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। पट्टी दयाल, हरिहरगंज, सरोखनपुर प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्ण नगर ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहितियापुर, प्राथमिक विद्यालय पहितियापुर, प्राथमिक विद्यालय दयालपुर, प्राथमिक विद्यालय खानपुर आदि पर बने बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान फार्म 6 फार्म 7 व 8 की समीक्षा किया। महिला मतदाताओं का नाम सूची में जोड़े जाने का निर्देश दिया। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए 30 नवंबर तक अभियान चलाया गया है! इसमें सभी बीएलओ किसी तरह की लापरवाही न बरतें अन्यथा की दशा में कार्यवाही सुनिश्चित है। इस दौरान कानून गो अनिल तिवारी अजय पांडे अनुराग सिंह सज्जन मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें