फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे गांव के पोखरे में मिला लापता वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कलापुर गांव के पोखरे में शनिवार को दोपहर वृद्ध का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा से पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कलापुर गांव के रामलीला मैदान के निकट बृजलाल राजभर का मत्स्य पालन के लिए खुदवाया एक पोखरा है। इन दिनों गांव में पोखरे के पास रामलीला भी चल रही है। दोपहर लगभग दो बजे किसी राहगीर ने पोखरे में शव उतराया देख कर ग्रामीणों को बताया। थोड़ी ही देर में पोखरे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लेकिन ग्रामीणों से शव की पहचान नहीं हो पाई । सूचना पर पहुंची खेतासराय पुलिस ने पोखरे से शव को बाहर निकलवाया। उधर खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा टड़वा गांव से शुक्रवार की दोपहर घर से गायब मुरलीधर यादव (70) के परिजन खोजबीन कर रहे थे। 24 घंटे बीत जाने पर मुरलीधर का कहीं सुराग न मिलने पर शनिवार को परिजनों ने खुटहन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी । परिजनों को कलापुर में एक वृद्ध का शव मिलने की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे । मृतक मुरलीधर यादव के पुत्र सिकन्दर ने शव की शिनाख्त की । मृतक के पुत्र सिकन्दर के अनुसार पिता मनोरोगी थे। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया गायब वृद्ध का शव पोखरे से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें