फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता खराब होने की शिकायत मिलने पर निरीक्षण करने पहुंचे विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ स्थित बराह कोटितीर्थ धाम परिसर का मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत 50 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत मिलने पर केराकत विधायक दिनेश चौधरी शनिवार को कार्य स्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

बराह कोटितीर्थ धाम परिसर में बरामदा के निर्माण के अलावा बाउंड्रीवाल, मंदिर परिसर में टाइल्स लगाने आदि का कार्य चल रहा है। क्षेत्रीय विधायक दिनेश चौधरी से कुछ लोगों ने मानक की अनदेखी कर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की शिकायत की थी। विधायक ने बताया कि घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत मिलने पर वे निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि परियोजना निदेशक टूरिज्म वाराणसी मंडल कीर्तिमान श्रीवास्तव व सीनियर परियोजना निदेशक विनय जैन से मोबाइल पर बात कर मानक के विपरीत हो रहे निर्माण कार्य की जांच कराने के पश्चात ही भुगतान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मानक के अनुरूप ही निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जाना चाहिए। विधायक ने बराह कोटितीर्थ धाम परिसर में प्रकाश की उचित व्यवस्था के लिए बिजली के खंभों के साथ ही 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने को कहा। निरीक्षण के दौरान राधे मोहन सिंह, लाल प्रताप सिंह, जय प्रकाश पांडेय, रामेश्वर सिंह, राम सहाय नाविक, पंकज मिश्रा, महेंद प्रजापति, गोलू मिश्रा, बालक दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें