फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती की योजना बनाते चार गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर मोड़ से मंगलवार की रात डकैती की योजना बनाते समय पुलिस ने चार लोगों को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर एक व्यक्ति भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन

चंदवक थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह व चौकी प्रभारी पतरही त्रिवेणी सिंह साथियों के साथ रात में गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बलरामपुर मोड़ पर चार व पांच की संख्या में बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार हो गया। पकड़े जाने वाले लोगों ने पूछताछ में अपना नाम श्रेयांश सिंह निवासी बलरामपुर ,प्रदीप सिंह निवासी नरकटा, अभिनव सिंह निवासी बरौटी, आनंद सिंह व धीरज निवासी चोलापुर वाराणसी बताया। साथ ही फरार साथी का नाम विकास सिंह निवासी सरकी थाना केराकत बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी के दौरान उनके पास से एक तमंचा व कारतूस, राड व चोरी में प्रयोग होने वाले अन्य सामान बरामद हुए। पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें