फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से आभूषण व अन्य कीमती सामान समेट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की रात चोरों केराकत और चंदवक थाना क्षेत्र में चार घरों को निशाना बनाया। चोर इन घरों से नकदी, आभूषण व अन्य कीमती सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली क्षेत्र के अजोरपुर गांव निवासी शांति राम के घर से चोर 25 हजार रुपये नकद, सोने की चार चेन, दो अंगूठी, ईयर रिंग, चांदी की पायल व कीमती साड़ियां उठा ले गए। इन्हीं के पड़ोसी ऊषा देवी के घर ,से चोर सोने का मंगलसूत्र, नथिया व चांदी की पैजनी उठा ले गए। इसी गांव की मधुबाला के घर से चोर सोने की चेन, मंगलसूत्र, नथिया आदि आभूषण व कीमती कपड़े समेट ले गए। इस संबंध में केराकत के प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार कार्रवाई की जाएगी। उधर, चंदवक थाना क्षेत्र के थून्हीं गांव निवासी चंदन सिंह स्वजनों संग घर में सोए थे। रात में किसी समय छत के रास्ते घर में उतरे चोर कमरे में रखे आलमारी व बाक्स के ताले तोड़कर सोने की चेन, चार अंगूठी, मंगलसूत्र, नथिया, कान की बाली व चांदी की दो जोड़ी पायल व एक जोड़ी पैजनी उठा ले गए। सुबह नींद खुलने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। भुक्तभोगियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर लौट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि चोरी घटना की घटना संदिग्ध है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें