फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि के बीटेक छात्र की ट्रक के चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। क्षेत्र के गंधौना गांव के पास जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर गढ़ई पुल (बरम बाबा) के पास ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार बीटेक के छात्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अनुराग मौर्य (20) पुत्र देवी प्रसाद मौर्य निवासी ग्राम नजरपुर बिसुली कृपालपुर ज्ञानपुर जिला संत रविदास नगर (भदोही) बृह्पतिवार को सुबह 10:15 बजे अपनी बाइक से जौनपुर की तरफ जा था। गंधौना गडईपुक के पास उसी दिशा में मिर्जापुर की तरफ से गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें