फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के छत से नाले में गिरा मजदूर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड के बगल नाले में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है। वह बगल के विद्यालय की दूसरी मंजिल पर सो रहा था। सुबह उसका शव नाले में मिला। उसके सिर में चोट के निशान थे। माना जा रहा है कि सिर में चोट लगने से उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घिउवा धार थाना हरसिद्धिनगर निवासी राम बाबू शर्मा (55) रोडवेज बस स्टैंड के समीप किराए के मकान में अपने साथी मजदूरों के साथ रहता था। बुधवार रात काम से लौटने के बाद भोजन कर कमरे के बगल स्थित विद्यालय की दूसरी मंजिल पर बिना सोने चला गया। छत की रेलिंग नहीं होने से वह रात में छत से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब वह नहीं दिखा तो साथ मजदूर उसके खोजबीन करने लगे। साथी मजदूरों का कहना है कि गर्मी के कारण हम लोग रोज की तरह उसी छत पर सोए थे। सुबह उठे तो राम बाबू नहीं दिखाई दिया। जब छत के नीचे से गुजरे नाले में देखा तो वह उसमें गिरा पड़ा था। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय का कहना है कि ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट दिख रही थी। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों से भी पूछताछ की गई है। साथियों के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें