फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबी किशोरी की दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी पिलखुंवा गांव में मंगलवार को तालाब में डूबी किशोरी का शव दूसरे दिन बुधवार को बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चौकी पिलखुंवा गांव निवासी ममता यादव (17) पुत्री स्वर्गीय संतोष यादव मंगलवार को दोपहर में करीब एक बजे शौच के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह घर के समीप स्थित तालाब के किनारे गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद वापस नहीं आई तो परिवार के लोग ढूंढने लगे। इसी बीच लोगों को तालाब के किनारे उसका चप्पल मिला था। जिसके बाद लोग उसके डूबने की आशंका जताते हुए तलाश करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस भी उसकी तलाश गोताखोरों की मदद से करने लगी। मंगलवार को उसका पता नहीं चल पाया था। इस बीच बुधवार को सुबह फिर खोजबीन शुरू हुई। इसी बीच करीब सुबह नौ बजे उसका शव बरामद हुआ। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें