टीडी कालेज में 27 नवंबर को भाजपा के काशी क्षेत्र के संगठनात्मक 16 जिलों के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं। इसमें 29 हजार पांच सौ पदाधिकारी शामिल होंगे। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। वहीं, काशी क्षेत्र के प्रभारी व कन्नौज के सांसद एवं का सुब्रत पाठक दो दिवसीय दौरे पर आए हैं।
उन्होंने शुक्रवार को पहले दिन बदलापुर विधानसभा के चार मंडलों की अलग-अलग बैठक की। इसके बाद वह शनिवार को जौनपुर विधानसभा के पांच मंडलों की बैठक करेंगे।
सुब्रत पाठक ने सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज स्थित नरसिंह बहादुर सिंह सभागार में भाजपा के विधानसभा स्तरीय बैठक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर 2022 में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। मिशन 2022 को फतह करने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
सांसद ने कहा कि विपक्षियों के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष कमजोर हो गया है। भाजपा जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के चतुर्दिक विकास को देखकर विपक्ष के नेताओं में बौखलाहट पैदा हो गई है। यह पार्टी के बढ़ते हुए जनाधिकार का परिचायक है। क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से बदलापुर बदल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह और संचालन सुनील तिवारी ने किया। इस अवसर पर पंकज मिश्र, विनोद मौर्य, लवकुश सिंह, क्रांति मिश्रा , डा0 प्रमोद कुमार मिश्र ,मीरा देवी, सुधाकर उपाध्याय , सुरेश चौहान ,अवधेश यादव उपस्थित रहे।