घनश्यामपुर चौकी क्षेत्र के देवरामपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह बदलापुर- शाहगंज मार्ग पर दर्शनार्थियों से भरी एक ऑटो पलट गया। इस दौरान तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
गंगा गोमती के तिलवारी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करके दर्शनार्थी ऑटो पर सवार होकर बदलापुर की तरफ आ रहे थे। ऑटो देवरामपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा कि तभी अचानक चालक संतुलन खो बैठा, जिसके चलते ऑटो पलट गया। इस दौरान कर्मावती (72), रामरत्ती (55) व निर्मला (35) निवासी खमपुर थाना सिंगरामऊ गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।