नहरों की सफाई का काम जल्द ही शुरू होगा। हालांकि यह कार्य नहरों में पानी कम होने पर ही किया जाएगा। इसके लिए 5.55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस धनराशि से 1400 किमी नहर की सफाई कराई जाएगी। सफाई कार्य के लिए विभाग की तरफ से निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
जनपद में नहर विभाग के छह खंड हैं। इसमें सिंचाई खंड, शारदा सहायक खंड-39 प्रयागराज, शारदा सहायक खंड - 23 आजमगढ़, शारदा सहायक खंड-36 जौनपुर, सिंचाई खंड सुल्तानपुर, लघु डाल नहर खंड जौनपुर शामिल हैं। शासन स्तर से इनसे जुड़े नहरों में जमी सिल्ट की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि 1400 किमी नहरों की सफाई कराई जाएगी। नहरों में पानी सूखने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। सफाई कार्य 15 दिसंबर तक पूरा करा लेने का समय निर्धारित किया गया है।