फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए 47 प्रतिशत अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले 59 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए कुल 27 हजार 744 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। एडीएम राम प्रकाश ने बताया कि परीक्षा में 47 प्रतिशत अभ्यर्थी ही शामिल हुए।
विज्ञापन

पहली पाली में कुल 27744 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 13045 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 14699 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 27744 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 12982 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 14762 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा दो पालियों सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह बजे व अपराह्न ढाई से साढ़े चार बजे तक कराई गई। परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश को बनाया गया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें