फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपूत समाज को गौरवान्वित करने वाले 13 सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
टीडी कालेज के बलरामपुर हॉल में रविवार को राजपूत सेवा समिति की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री डा. महेन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह व फ़िल्म कलाकार सुरेन्द्र पाल सिंह रहे । कार्यक्रम में देश-विदेश में राजपूत समाज को गौरवान्वित करने वाले 13 लोगों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण-पत्र व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंत्री डा. महेन्द्र सिंह ने कहा कि राजपूत के मान-सम्मान के लिए सभी को एक साथ जोड़कर चलना होगा। तभी भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा। राजपूतों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। सबसे ज्यादा त्याग व बलिदान राजपूत समाज का है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम व भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं। विशिष्ट अतिथि महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि समाज के प्रति अपने जिम्मेदारियों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। हिंदी सिनेमा के प्रख्यात कलाकार सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि राजपूत सेवा समिति को सिर्फ जौनपुर तक ही नहीं सीमित करे बल्कि पूरे राष्ट्र में राजपूतों की पताका को फहराना है। अतिथियों ने महाविद्यालय के पूर्व प्रबंधक अशोक कुमार सिंह के चित्र का लोकार्पण किया। समिति के सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने स्वागत किया। संचालन अजय सिंह व अध्यक्षता कृषि वैज्ञानिक प्रो. कीर्ति सिंह ने किया। आभार दिनेश सिंह बब्बू ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर जफराबाद के विधायक डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू, अधिवक्ता दुष्यंत सिंह, प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह, डा. एनके सिंह, शशिमोहन सिंह क्षेम, रविंद्र नारायण सिंह, रत्नाकर सिंह, अजीत सिंह, शशि सिंह, अमर बहादुर सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
इन लोगों को किया सम्मानित
सम्मानित होने वालों में कृषि वैज्ञानिक प्रो. कीर्ति सिंह, चिकित्सक डा. पीबी सिंह, प्रशासनिक सेवा में बद्री प्रसाद सिंह व गौरी शंकर सिंह, विधि क्षेत्र में आरपी सिंह, शिक्षा में डा. रणजीत सिंह, समाजसेवा में ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रगतिशील किसान अशोक कुमार सिंह, महिला सशक्तिकरण डा. अंजू सिंह, युवा शक्ति आकाश सिंह, पत्रकारिता के क्षेत्र में राजेंद्र प्रसाद सिंह, लोककला में आल्हा सम्राट फ़ौजदार सिंह व उरी में शहीद सैनिक राजेश सिंह के पिता राजेंद्र प्रसाद सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें