फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में मारपीट आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला क्षेत्र के बांधगांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। गांव निवासी अभिषेक पाण्डेय तथा दिनेश पाण्डेय के घर के बच्चों के बीच हुए विवाद में दोनों परिवारों के बीच मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष से नागेन्द्र पाण्डेय, अभिषेक, गणेश, विजय तथा दूसरे पक्ष से दिनेश पाण्डेय, पुनीत, रिषभ और रीता घायल हो गई। मामले में दोनों पक्ष का मेडिकल परीक्षण व उपचार कराने के बाद पुलिस ने संबन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शांति भंग के तहत एक पक्ष से अभिषेक पाण्डेय व विजय पाण्डेय तथा दूसरे पक्ष से दिनेश पाण्डेय को हिरासत में लेकर कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें