फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों ने बोर्ड बैठक में रखी समस्याएं

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बैठक मै मौजद जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी व विधायक - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जूझ रहे लोगों की समस्याओं को रखा। अध्यक्ष ने जल्द ही समस्याओं के निस्तारण का अश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर व अन्य सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क आदि मुद्दों को उठाया और उनके निराकरण की मांग की। इसके साथ ही कई सदस्यों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में प्रभावित लोगों की मदद की मांग की। बैठक के दौरान एडीएम नमामि गंगे प्रतिपाल सिंह चौहान ने योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि जनपद में इसके तहत 5 परियोजनाएं चलाई जा रही है। कोरोना काल में काम प्रभावित हुआ है, अब जल्द से जल्द निर्माण कार्य में तेजी से पूरा कराया जा रहा है। जिससे सभी को स्वच्छ जल मुहैया हो सके।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से हो। इसके अलावा बड़ी गोशाला के निर्माण के लिए भी प्रस्ताव तैयार किए जाएं। जिले में जो कांजी हाउस चल रहे हैं उनका भी गोशालाओं के रूप में प्रयोग किया जाए। ताकि गोवंश इधर उधर न भटके। इस मौके पर माधोगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, सीडीओ डॉ अभय कुमार श्रीवास्तवए अपर मुख्य अधिकारी विजय प्रकाश वर्मा, डीसी मनरेगा अवधेश दीक्षित, पीडी शिवाकांत द्विवेदी, डीएसओ अनूप तिवारी, एक्सईएन आरईडी बहाजुउद्दीन, जिला पंचायत सदस्य मीनाक्षी, पूनम ज्योति पांडे, मनोज यागिक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें