फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंगठित श्रमिकों के बनेंगे यूनिक आईडी कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। संगठित श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ देने के लिए यूनिक आईडी कार्ड बनेंगे। श्रमिकों के कार्ड जनसेवा केंद्रों के जरिए पंजीकरण कराने के बाद बनेंगे। इनका पंजीकरण निशुल्क होगा। यह जानकारी प्रभारी सहायक अधिकारी जगत नारायण कुशवाहा ब्लाक परिसर में आयोजित प्रधानों की बैठक में दी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानों को बताया कि ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक श्रमिकों के पंजीयन कराए। अब हर वर्ग के श्रमिकों के लिए पंजीयन की विभिन्न श्रेणी दी गई है। उन्होंने बताया कि कार्ड बनते ही श्रमिक को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही कई विभिन्न साल भर का खर्च सरकार उठाएगी। श्रमिक किस वर्ग का है इसे सूचीबद्ध करते हुए सामाजिक सुरक्षा योजना व अलग से बजट का लाभ दिलाया जा सकेगा। उन्होंने प्रधानों से कहा कि पंजीयन के साथ साथ गांव स्तर पर श्रमिक की सूची बनाई जाए। ताकि यह जानकारी हो सके कि वह किस किस राज्य में कार्य कर रहा है और आपदा के समय उन्हें आसानी से सहायता दी जा सके। उन्होंने सचिवों व रोजगार सेवकों को श्रमिको का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
------------
16 से 59 वर्ष तक का होगा पंजीयन
पंजीकरण के लिए आवेदक की उम्र 16 से 59 के बीच होनी चाहिए। आवेदक का पीएफ और ईएसआई खाता नहीं होना चाहिए। और न ही आयकर दे रहा हो। आवेदक किसी संस्था या संगठित समूह का सदस्य नहीं होना चाहिए। आवेदक के आधार कार्ड बैंक खाता मोबाइल नंबर होना चाहिए।
विज्ञापन

---------
इस श्रेणी के लोग करा सकेंगे पंजीकरण
छोटे किसान, कृषि क्षेत्र में लगे मजदूर, पशुपालक, मछली विक्रेता, मोची, ईटा भट्ठा मजदूर, घरों में काम करने वाले रेहडी, ठेला लगाने वाले, न्यूजपेपर, वेंडर, कारपेंटर, प्लंबरएरिक्शा व ऑटो संचालक, मनरेगा वर्कर, दूध विक्रेता, स्थानांतरित लेबर, नाई, आशा वकर्र, चाय विक्रेता पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें