फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी रामकेश - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। युवक को गोली मारकर घायल करने व किसान की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि एट थाना क्षेत्र के धगुवाखुर्द गांव में 22 अगस्त की रात को युवक मानवेंद्र को केशकुमार उर्फ रामकेश ने तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया था। उस पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के दो दिन बाद ही आरोपी युवक ने 24 अगस्त की सुबह खेत की रखवाली कर रहे किसान किशोरीलाल को गोली मारने के बाद बल्लम से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र की तहरीर पर केशकुमार व उसके दो भाईयो पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने गुरुवार की सुबह एट थाना क्षेत्र के सोमई मोड़ के पास से हत्या के मुख्य आरोपी केशकुमार उर्फ रामकेश निवासी धगुवाखुर्द को 12 बोर तमंचा, दो कारतूस के साथ पकड़ लिया। जबकि हत्या के दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। (संवाद)
-----------
फोटो-17 पीड़िता के घर के बाहर मौजूद एसपी। संवाद
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जांच को पहुंचे एसपी
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती 20 अगस्त को एक महिला के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया था। इस पर जांच के बाद बुधवार को दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गुरुवार को एसपी रविकुमार भी पीड़िता से मिलने पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने दो नामजद युवकों बब्लू और घनश्याम पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी थी। मामले में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

गुरुवार को एसपी रवि कुमार कोतवाल के साथ पीड़िता के घर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद कोतवाली पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तार के निर्देश दिए हैं।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें