फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर रोते बिलखते परिजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। ससुराल से पत्नी को लेने जा रहे युवक की बाइक अन्ना मवेशियों से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर अस्पताल लेकर पहुंचे पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए था।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर नगर पुराना थाना निवासी रवींद्र (22) मंगलवार को ससुराल से पत्नी को लेने ग्राम खुटमिली जा रहा था। रात 9 बजे जैसे ही वह बागी गांव के विद्यालय के समीप पहुंचा तभी उसकी बाइक सड़क पर खड़े मवेशियों के झुंड से टकरा गई। जिससे रवींद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे पर चिकित्सकों न मृत घोषित किया गया। सूचना पाकर कुछ ही देर में परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए।
पिता रंजीत ने बताया कि करीब साढ़े तीन माह पूर्व ही बेटे की शादी हुई थी। पत्नी पूनम पहले रक्षा बंधन पर ससुराल गई थी। रवींद्र उसे लेने जा रहा था। रवींद्र मजदूरी करता था। मां और पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। कहना है कि अक्सर अन्ना मवेशियों के कारण सड़कों पर हादसे हो रहे हैं और गोशालाएं खाली पड़ी हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

-----
अन्ना मवेशियों की टक्कर से सेल्समैन घायल
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मरगायां निवासी ओमप्रकाश (30) मंगलवार शाम गांव से पेट्रोल पंप में ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहा था। बाइक जैसे ही बवीना विद्युत केंद्र के पास पहुंची तभी हाइवे पर बैठे अन्ना मवेशियों से टकरा गई। हादसे में ओमप्रकाश घायल हो गया। पूर्व प्रधान गौरव उपाध्याय ने घायल को अपने वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें