फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइको की आमने सामने टक्कर दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
माधौगढ़ सीएचसी में मृतक हरिशचंद के रोते बिलखते परिजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार महिला बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी माधौगढ़ पहुंचाया। डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला और मासूम को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

रेढ़र थाना क्षेत्र के ऊमरी गांव के मजरा रामनगर का पुरा निवासी हरिश्चंद्र दोहरे (45) सोमवार को अपनी बहन के यहां माधौगढ़ क्षेत्र के हरौली गांव आया था। शाम को वह बहन ऊषा (40) पत्नी मुनेश व भांजा दीपांशु (05) के साथ बाइक से गढ़गुआ गांव जा रहा था। सुल्तानपुरा गांव के पास सामने से आ रहे विपिन राठौर (47) निवासी जूहीका जिला औरैया की आमने सामने टक्कर हो गई। इससे सभी बाइक सवार सड़क पर दूर दूर गिरकर लहूलुहान हो गए।
हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी माधौगढ़ पहुंचाया। डॉ. हरिशरण प्रजापति ने हरिश्चंद्र दोहरे और विपिन राठौर को मृत घोषित कर दिया। घायल ऊषा और दीपांशु को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पाकर हरिश्चंद्र के परिजन मौके पर पहुंचे। पत्नी पिंकी ने बताया कि उसके छह पुत्रियां संध्या, मोहिनी, नाव्या, बबली, रौनक, पूजा है। पांच बीघा जमीन है, जिसमें वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वहीं मृतक विपिन भी किसान था, उसकी पत्नी रीना ने बताया कि उसके दो पुत्र कल्लू, नयन व दो पुत्रियां प्रिया, काजल हैं। दोनो बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगने से दोनो की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें