फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात एथलीट सम्मानित

Tue, 12 Dec 2023 11:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। योग और योगासन के क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ब्लॉक डकोर के छात्र -छात्राओं को ब्लॉक संसाधन केंद्र मडोरा मे बीईओ डकोर ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव ने अपनी माता पुष्पा श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में घोषणा की थी कि योग एवं योगासन में मंडल एवं प्रदेश के लिए चयनित योगा एथलेट्स को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस वर्ष सात बच्चों को यह पुरस्कार दिया गया। जिसमें उन्हे एक सोलर लाइट एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।
डकोर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अटरिया की छात्र मुस्कान ने उत्तर प्रदेश योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इसके अलावा इसी विद्यालय की गुड़िया, प्राची, प्रीती, अंजलि एवं आयुष प्रजापति ने योग प्रतियोगिता मे द्वितीय स्थान पाकर मंडलीय बाल क्रीड़ा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सुश्री व्यंजना सिंह, अरुणा सक्सेना, रोहित कुमार, शोभा नायक,रवींद्र शाक्यवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें