फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोमांस से बने पदार्थों की बिक्री न रुकी तो दुकानों के सामने करेंगे प्रदर्शन

Tue, 12 Dec 2023 11:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर में गोमांस से बने खाद्य पदार्थों की बिक्री का आरोप लगाकर हिंदू संगठनों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि नगर में वधशाला न होने के बावजूद होटलों पर बड़े मांस की बिक्री हो रही है। उन्होंने मांस की दुकानों को बंद कराने की मांग की। एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर मौन जुलूस निकालकर मांस की दुकानों के सामने धरना देने की भी बात कही।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजासिंह सेंगर, गोसंदा संरक्षण शोध संस्थान के संस्थापक अनिल शिवहरे, गोरक्षा अभियान महिला इकाई की अध्यक्ष मधु पांडेय आदि ने नगर में गोमांस व गोमांस से बने खाद्य पदार्थों की बिक्री होने का आरोप लगाते हुए एसडीएम सुरेश कुमार को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि नगर में एक भी पशु वधशाला नहीं है। न ही कोई लाइसेंसधारक है। इसके बाद भी बड़़े पशुओं के मांस की लगातार बिक्री हो रही है।



आरोप लगाया कि इन दुकानों पर गोमांस के साथ ही गोमांस से बने खाद्य पदार्थों की बिक्री हो रही है। जिससे हिंदू समाज के लोगों में रोष पनप रहा है। इस संदर्भ में पूर्व तत्कालीन एसडीएम सना अख्तर ने टीम बनाकर चेकिंग कराई थी, लेकिन टीम ने होटलों में मिले मांस को बिना किसी लैब में भेजे ही चिकेन और मटन बता दिया। कहा कि नगर में लगभग 20 होटलों पर बिक रहे बड़े मांस एवं मांस से बने अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बंद कराई जाए।
विज्ञापन


यदि एक सप्ताह में इन होटलों को बंद नहीं किया गया तो हिंदू समाज के लोग एक सप्ताह के बाद द्वारिकाधीश मंदिर से जामा मस्मिद होते हुए तकिया मैदान तक मौन जुलूस निकालेंगे और वहां मांस की दुकानों के सामने धरना देंगे। इस दौरान निशांत गुप्ता, मनोज गुप्त, विपिन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें