सिरसाकलार। मजदूर ने घर के कमरे में मंगलवार की देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव फांसी पर लटका देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गेट तोड़कर शव को उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के नौलखा गांव का निवासी कलवंत सिंह(50) था। कुठौंद थाना क्षेत्र के दौन बिचौली चौराहा के पास किराये पर कमरा लेकर रहता था।
कटाई करने वाले हार्वेस्टर पर रहकर मजदूरी करता था। थानाध्यक्ष रमेश का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।