फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य कैंप में सबसे ज्यादा अवसाद के रोगी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भागदौड़ की जिंदगी और अपनों के लिए वक्त ही कमी सेे मानसिक विकार के मरीज बढ़ रहे हैं। मंगलवार को सीएचसी कोंच में लगाए गए मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 20 लोग मानसिक विकार से पीड़ित मिले। इसमें 17 डिप्रेशन के शिकार पाए गए। 30 से 40 साल के युवाओं की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन सीएचसी प्रभारी डॉ आरके शुक्ला, डॉ दिनेश बरदिया एवं डॉ राजीव शर्मा ने संयुक्त रुप से किया। जिला अस्पताल से आई डॉ अर्चना विश्वास ने मरीजों का परीक्षण कर उनकी काउंसलिंग की। बताया कि मानसिक रोग लाइलाज नहीं है। ऐसे मरीजों को स्नेह और देखभाल की जरूरत होती है। कई बार लोग झाड़ फूंक के चक्कर में पड़कर मरीज का समय से उपचार नहीं कराते हैं। जबकि ऐसे मरीजों को दुआ और दवा दोनों करानी चाहिए।
साइकेट्रिक सोशल वर्कर दिनेश सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में मन कक्ष स्थापित है। जहां किसी भी कार्य दिवस में आकर मरीज अपना परीक्षण कराकर परामर्श ले सकते हैं। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 8738830715 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान आकांक्षा, महेश कुमार, पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें