फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित हिंदू संगठनों ने कांग्रेस नेता का पुतला दहन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कांग्रेस नेता द्वारा लिखी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन से किए जाने से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। राष्ट्रवादी हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने कांग्रेसी नेता का पुतला दहन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर किताब को प्रतिबिंबित करने तथा लेखक के खिलाफ राष्ट्रविरोधी कृत्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी लिखी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में कथित रूप से हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन से करने का आरोप है। हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से किए जाने से हिंदू संगठनों में इस पुस्तक को लेकर आक्रोश पनप रहा है। पुस्तक के विमोचन के अगले ही दिन शुक्रवार को राष्ट्रवादी हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा व प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री से इस पुस्तक को प्रतिबंधित करने एवं हिंदू मुस्लिम एकता में दरार डालने के साथ राष्ट्र विरोधी कृत्य के लिए लेखक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने झंडा चौराहे पर कांग्रेसी नेता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान श्रवण कुमार श्रीवास्तव, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, केसी पाटकार, अखिलेश गुप्ता, योगेंद्र राठौर, शिवम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें