फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शादी ब्याह के लिए नहीं लेना पड़ेगा साहूकार से कर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद की ओर से स्थानीय कालंद्री उत्सव गृह में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि निम्न आय वर्ग के लोग जो गरीबी के कारण अपनी बेटी का हाथ पीला नहीं कर पाते थे। अथवा जिन्हें बेटी का विवाह करने लिए साहूकारों से कर्जा लेना पड़ता था। ऐसे परिवारों का सपना सरकार पूरा कर रही है। पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता,ईओ डीडी सिंह ने कहा कि विवाहित जोड़े को सरकार द्वारा 51 हजार रुपये का बजट आवंटित किया जाता है। जिसमें से 35 हजार रुपये कन्या के दांपत्य जीवन में खुशहाली और गृहस्थी की स्थापना के लिए कन्या के खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं। समारोह में अनिल याज्ञिक, संजू खत्री, अभिनय राजावत, ऋषि श्रीवास्तव आदि ने जोड़ों के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। इस मौके पर सभासद सोमिल याज्ञिक, मलखान दाऊ, प्रीति भसीन, कमलेश त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
54 जोड़ों की हुई शादी
तहसील क्षेत्र के 52 जोड़ों ने एक दूसरे को डाली जयमाला, 2 जोड़ों ने निकाह किया कुबूल
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को स्थानीय नवीन गल्ला मंडी परिसर में तहसील क्षेत्र के कुल 54 जोड़ों की शादियां हुई। कोंच व नदीगांव ब्लॉक के अलावा नगरपालिका कोंच व नगर पंचायत नदीगांव के संयुक्त तत्वावधान में संयोजित इस विवाह सम्मेलन में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित रह कर नवयुगलों को आशीर्वाद दिया।
सम्मेलन में कोंच ब्लॉक क्षेत्र के 11, नदीगांव ब्लॉक क्षेत्र के 33, कोंच नगर पालिका क्षेत्र के 3 व नदीगांव नगर पंचायत क्षेत्र के 7 जोड़ों में से 52 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए। मांगलिक कार्यक्रम दिनेश मिश्रा व संतोष त्रिपाठी द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रों के बीच अग्नि के समक्ष हुआ। वहीं 2 मुस्लिम जोड़ों को काजी मुजीबुर्रहमान ने निकाह पढ़वाया। प्रत्येक विवाहित जोड़े को शासन द्वारा प्रदत्त 10 हजार रुपये का घर गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। जबकि 35 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में जमा किए गए। सभी जोड़ों को पालिकाध्यक्षा डॉ सरिता वर्मा, एसडीएम अंकुर कौशिक, विधायक पुत्र आशु निरंजन, ब्लॉक प्रमुख नदीगांव अर्जुन सिंह आदि ने आशीर्वाद देकर उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। संचालन राजीव रेजा ने किया।
विज्ञापन

-------------
फोटो-30-अपनी बहन को दूल्हा बना कर जयमाल का अभ्यास करती नववधू। संवाद
बहन को दूल्हा बनाकर जयमाल का अभ्यास किया नववधु ने
कोंच। गल्ला मंडी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में कई रोचक दृश्य भी देखने को मिले। एक नववधु ने शादी की रस्में शुरू होने के पहले अपनी बहन को दूल्हा बनाया और उसके गले में जयमाला डाली। इसे जयमाल का अभ्यास भी कहा जा सकता है और बहन के साथ मस्ती भी।
--------
फोटो-29-सेल्फी लेता नवयुगल।
विवाह बंधन में बंधे जोड़े ने ली सेल्फी
कोंच। शादी हो या पिकनिक या अन्य कोई अवसर सेल्फी का अपना एक अलग ही क्रेज है। शनिवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन में भी इसका नजारा उस वक्त देखने को मिला जब नए नए वैवाहिक बंधन में बंधा एक जोड़ा फेरों के बाद खुद को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें