फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई और आईआईटी में क्वालीफाई कर जिले का नाम रोशन किया

विज्ञापन
ट्रॉफियां लिए छात्रा जेसिका राय - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। कोंच जैसे छोटे से कस्बे में जहां न तो पढ़ाई के अच्छे साधन हैं और न ही कोचिंग। फिर भी यहां की बेटी जेसिका राय ने जेईई मेंस और आईआईटी जेईई एडवांस में क्वालीफाई कर जिले का नाम रोशन किया है। जेसिका को पहली काउंसलिंग में आईआईटी जोधपुर सिविल ब्रांच मिला है।
विज्ञापन

बसपा नेता जितेंद्र राय अहिरवार और शिक्षिका संगीता राय की बेटी जेसिका ने जेईई मेंस में ऑल इंडिया रैंक 1402 हासिल की है। जेसिका ने स्कूली शिक्षा कोंच में ही प्राप्त की है। कक्षा एक से दसवीं तक की शिक्षा उसने एबेनेजर पब्लिक स्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा सूरज ज्ञान स्कूल से हासिल की है। बारहवीं कक्षा वर्ष 2021 में उत्तीर्ण करने के साथ साथ तकनीकी शिक्षा में प्रवेश के लिए जेईई और आईआईटी के लिए भी पहला प्रयास किय्रा जिसमें वह सफल रही। जेसिका ने बताया कि घर पर रहकर ही तैयारी की। अध्यापकों ने मार्गदर्शन किया जिसके चलते यह सफलता अर्जित की। सूरज ज्ञान स्कूल प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष डॉ आरबी जैन और प्रबंधक अंकुर यादव ने जेसिका को विद्यालय में बुलाकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें