फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर मिला सपेरे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। झांसी-कानपुर हाईवे स्थित ढाबे के पास झाड़ियों में सपेेरे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पास ही सपेरे की सांपों वाली खाली पोटली, बीन, बीस रुपये और चप्पलें भी पड़ी थीं। चेहरे पर चोट के भी निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शिव गोपाल के मुताबिक शव की शिनाख्त नहीं हुई है, मामला दुर्घटना का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। बुधवार की सुबह कुछ राहगीरों ने देखा कि हाईवे पर सड़क किनारे झाड़ियों के पास एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस काफी देर तक शव की शिनाख्त का प्रयास करती रही लेकिन पहचान नहीं हो सकी। सपेरे के चेहरे पर चोट के निशान थे, इससे मामला संदिग्ध भी माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चुरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें