जिला अस्पताल में निर्माणधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करती डीएम प्रियंका निरंजन
- फोटो : ORAI
उरई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय का मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ईवीएम एवं वीवी पैट भंडारण हेतु आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ईवीएम एवं वीवी पैट के रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि का भी निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ईवीएम सहायक तलहा मजहर सहित निर्वाचन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, शाम को जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द प्लांट का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।