फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई राठ मार्ग पर लगा जाम, फंसे सैकड़ों वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। उरई-राठ मार्ग पर एक ट्रक खराब होने से जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर से वाहनो की लंबी लाइन लग गई। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था। पुलिस जाम खुलवाने में लगी हुई है।
विज्ञापन

उरई-राठ मार्ग पर मंगलवार शाम चार बजे मुहम्मदाबाद बस स्टैंड के पास बालू से भरे ट्रक का गुल्ला टूट गया। जिससे ट्रक बीच सड़क पर खड़ा हो गया और दोनों ओर से वाहनों की कतारे लगने लगी। जिससे यातायात बंद हो गया। जाम करीब दो किलोमीटर तक लगा हुआ है। कई वाहनों को पुलिस ने कोटरा टिमरो होते हुए डकोर की ओर से निकाला।
गांव के राज गुप्ता, विक्रम राजपूत, झल्लू शाह, शिवनारायण आदि ने बताया कि स्टेट हाइवे पर निर्माण कई जगह अधूरा पड़ा है वही कई पुलिया न बनी होने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें