फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ पीड़ितों की मदद करने पर डीएम ने दिया प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
कोंच उद्योग ऑनर्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अनिल को प्रशस्ति पत्र प्रदान करतीं डीएम प्रियंका न - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। पिछले दिनों जिले में आई बाढ़ ने नदियों किनारे बसे सैकड़ों गांवों में जो भीषण तबाही मचाई थी उसकी काली छाया का खौफ अभी भी बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों के चेहरों पर साफ दिख रहा है। पर इस आपदा के दौर में पीड़ितों की मदद के लिए सैकड़ों हाथ भी उठे थे। जिन्होंने पीड़ितों का न केवल दुख दर्द बांटा बल्कि उन लोगों की भूख भी मिटाई। जिनके घरों में अन्न का एक दाना भी नहीं बचा था। ऐसी ही कोंच की एक संस्था कोंच उद्योग ऑनर्स वेलफेयर सोसाइटी ने भी माधौगढ़ तहसील के नदी किनारे के बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराया था। बुधवार को विकास भवन में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में डीएम प्रियंका निरंजन ने कोंच उद्योग ऑनर्स वेलफेयर सोसायटी के कार्यों की सराहना की। साथ ही संस्था के अध्यक्ष अनिल पटेल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। अनिल पटेल का कहना है कि डीएम द्वारा प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र लोगों को प्रेरणा देगा कि आपदा के समय एक दूसरे के काम आना ही सच्ची मानवता और ईश्वर की पूजा है। इस दौरान समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
जल्द होगी बाढ़ पीड़ित किसानों के नुकसान की भी भरपाई
परमार्थ संस्था की ओर से डीएम ने वितरित की राशन सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुरा। परमार्थ संस्था की ओर से की जा रही बाढ़ पीड़ितों की मदद की कड़ी में गुरुवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जगम्मनपुर रोड स्थित रामदत्त द्विवेदी महाविद्यालय में पीड़ितों के बीच राशन वितरित की। बताया कि किसानों के नुकसान की भरपाई भी जल्द की जाएगी। इसके लिए पांच करोड़ में से एक करोड़ रुपये इसी सितंबर माह में ही पीड़ित किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। इसके अलावा विधवा व वृद्धा पेंशन के लिए विकास खंड कार्यालय, नगर पंचायत व सीएचसी पर फार्म जमा कराएं। जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
बता दें कि हाल ही में आई बाढ़ में सर्वाधिक नुकसान रामपुरा ब्लाक में ही हुआ था। इसके बाद से ही परमार्थ संस्था यहां मदद बांटने में जुटी हुई है। संस्था के सचिव संजय सिंह ने बताया कि संस्था ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 50 लाख रुपये एकत्रित किए हैं। जिससे बाढ़ प्रभावित 15 गांवों के 2000 परिवारों को 5 सितंबर तक एक माह की राशन सामग्री वितरित की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कहा कि उन्हें ऊंचे स्थानों पर बसाया जाए। एसडीएम सालिकराम से कहा कि नुकसान का सर्वे जल्द कराया जाए। जिलाधिकारी की ओर से ग्रामीणों को सेनेटाइजर व मास्क वितरित किए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व एसडीएम सालिकराम को रामपुरा व्यापार मंडल के अमित पुरवार, प्रशांत कठिल, अनूप राठौर, दीपक द्विवेदी, आदर्श पुरवार, रामजी गुप्ता, महाराज उपाध्यक्ष आदि ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, विकास खंड अधिकारी संदीप कुमार, परामर्श के अनिल सिंह, सुखवीर, प्रशांत, आदर्श, दीपू, रामसुंदर यादव, रीतेश द्विवेदी आदि रहे।
--------------------------
पैसे के लिए भटक रहे हैं आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करने वाले मजदूर
कोंच। नदीगांव विकास खंड की ग्राम पंचायत गंगथरा के मजरा गांव झीलरा में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करा लेने के बाद अब ग्राम विकास अधिकारी मजदूरों की मजदूरी का पैसा देने के लिए टालमटोल कर रहे हैं। मजदूरों ने पूरे मामले की शिकायत एसडीएम के यहां की है।
नदीगांव विकास खंड की ग्राम पंचायत गंगथरा के मजरा गांव झीलरा में जहां ग्राम विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करा लेने के बाद मजदूरों को उनकी मजदूरी का पैसा नहीं दिया। राजमिस्त्रियों और मजदूरों शेर सिंह, उत्तम सिंह, कुलदीप, महाराजा, जगजीवन, राजपाल, दिलीप कुमार, श्याम सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि ने बुधवार को एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि ग्राम विकास अधिकारी प्रशांत ने झीलरा में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण का ठेका उन्हें 1.45 लाख में दिया था। उन्होंने निर्माण कार्य पूरा कर दिया है लेकिन काम की मजदूरी का भुगतान नहीं किया। पिछले छह महीने से वह ब्लाक के चक्कर लगा रहे हैं। पर अधिकारी लगातार टरका रहे है। इन लोगों ने मांग की है कि उनका मजदूरी का पैसा उनके जॉबकार्डों में डलवाया जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें