फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के कार्यो में फ र्जी भुगतान का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। पंचायत सहायक पदों के चयन के लिए बुधवार को ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों में खुली बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लाक की 71 ग्राम पंचायतों में सहायकों का चयन किया गया। कुछ ग्राम पंचायतों में दो से अधिक आवेदन आने की वजह से प्रशासनिक अधिकारियों ने मेरिड के आधार पर चयन किया। सभी ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से चयन प्रक्रिया पूर्ण की गई।
विज्ञापन

बताते चलें कि शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को हाईटेक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों में रुकावट न हो। इसके लिए शासन ने विगत माह ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदनों की जांच व छंटनी के बाद ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कर चयन प्रक्रिया पूर्ण करनी थी। बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम परौसा, इटौरा, बावनी, खुटमिली, कुशमरा बावनी, बागी में ग्राम पंचायत अधिकारी जगत नारायण ने परिषदीय विद्यालयों में ग्राम प्रधान, ग्राम सदस्यों व ग्रामीणो की मौजूदगी में मेरिट के आधार पर पंचायत सहायक व एकाउंटेंट का चयन सर्वसम्मति से किया। सचिव प्रभात कुमार ने हरचन्द्रपुर, रैला, जकसिया, जमरेही, सचिव धीरेंद्र यादव ने बड़ागांव, चतेला, भेड़ी, बसरेही, चन्दरसी, सचिव अर्चना प्रजापति ने बरखेरा, बरही, धमना व लमसर जबकि सचिव वैभव कुमार ने गढा, दशहरी, जौराखेरा व सुरहती में खुली बैठके कर के लाभार्थियों का चयन किया। सभी को निर्देश दिए कि कार्यों में लापरवाही न बरतें। बीडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि चयनित हुए पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों के भवनों पर बैठ कर जन्म मृत्यु, परिवार रजिस्टर व शासन द्वारा संचालित योजनाओ के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देंगे।
---------------------------
मनरेगा में फर्जी भुगतान का आरोप
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सुरौला के गया प्रसाद, रूप सिंह, मान सिंह, नर सिंह व लल्लू आदि ने बुधवार को डीएम को शिकायती पत्र दिया। पत्र के माध्यम से आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान मायादेवी है। पर कामकाज पुत्र महेंद्र सिंह करता है। वह ग्राम पंचायत स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि ब्लाक के अधिकारियों की मिलीभगत से मनरेगा के कार्यों को जेसीबी से कराकर फर्जी भुगतान करा लिया है। ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय टीम से जांच करवा कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में प्रधान माया देवी ने बताया कि शिकायत करने वालों में कुछ अराजकतत्व शामिल हैं। प्रधान ने बताया कि अक्सर सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। जिसकी शिकायत वह डीएम और एसपी को कर चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन

---------------------
सचिव पर लगाया मजदूरी न देने का आरोप
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बागी के शिवभजन, रामसनेही, कुलदीप, सीटू सिंह, राजू गुप्ता, शिवबालक आदि ग्रामीणों ने बुधवार विधायक नरेंद्रपाल सिंह जादौन को शिकायती पत्र दिया। पत्र में ग्राम सचिव जगत नारायण पर भूसे चारे व मजदूरी न देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2020 से अप्रैल 2021 तक गांव में संचालित गोशाला में गोवंशोे के लिए भूसा और चारे का प्रबंध किया था। तब सचिव ने भुगतान करने का आश्वासन दिया था। कई बार सचिव व ग्राम प्रधान से भुगतान करने की गुहार लगाई। पर कोई सुनवाई नही हुई है। विधायक नरेंद्रपाल सिंह जादौन ने कहा कि उन्होंने बीडीओ कदौरा को जांच कर भुगतान करवाने के कहा है। सचिव जगत नारायण का कहना है कि खाते में रुपये न होने के कारण भुगतान नही हो पाया था। बजट आते ही भुगतान कर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें