फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता से अभद्रता के आरोप में दो दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। भाजपा नेता से कोतवाली में अभद्रता करना दो दरोगाओं को महंगा पड़ गया। एसपी रवि कुमार का कहना है कि दरोगाओं को फिलहाल लाइन हाजिर कर दिया गया हे। साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले के पार्टी कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह जादौन ने बताया कि दो दिन पहले शाम के समय उरई कोतवाली पुलिस उनकी बघौरा निवासी बहन को पकड़कर कोतवाली ले आई थी। बहन का पड़ोसी से विवाद का मामला था। बकौल वीरप्रताप जानकारी पाकर कोतवाली पहुंचे। और पुलिस से मामले की जानकारी का प्रयास किया तो वहां मौजूद दरोगा दिलीप मिश्रा और मंसूर अंसारी ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों दरोगाओं ने कार्यालय प्रभारी संग हाथापाई भी की। तब तक कोतवाली में कुछ और पार्टी कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। वीर प्रताप के मुताबिक उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पार्टी के जिला पदाधिकारियों से की। साथ ही पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव को देखते हुए पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं गिराना चाहते। इसलिए प्रतिष्ठा लगाकर पुलिस अधिकारियों को सीधे फोन कर मामले से अवगत कराया गया। इस बाबत एसपी ने बताया कि दोनों दरोगाओं को भाजपा नेता से अभद्रता के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज यादव के मुताबिक वे भी घटना के वक्त कोतवाली में थे। इस मामले में कोतवाल पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें