फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो नए केस, संख्या पहुंची 19

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डेंगू का डंक कम नहीं हो रहा है। शनिवार को और दो नए केस आए है। जिसमें एक मोहल्ला पटेलनगर व एक राजेंद्रनगर का है। इसके साथ ही डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 19 हो गई है। जिसमें एक की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में जाकर फागिंग व सैंपल लेने का काम किया। झांसी से आए स्वास्थ्य विभाग के वैज्ञानिक रविदास ने गढऱ गांव में जाकर मलेरिया विभाग की टीमें के काम का जायजा लिया।
विज्ञापन

झांसी मंडल की अपर निदेशक डॉ अल्पना बरतारिया का कहना है कि बरसात में संक्रामक रोगों के बढ़ने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में सतर्कता बरतनी आवश्यक है। इन दिनों वायरल, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और टायफायड सहित कई प्रकार के बुखार की आशंका है। ऐसे में शुरुआती चरण में ही रोगों के लक्षणों को गंभीरता से लें, संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जांच जरूर कराए।
वर्तमान में जितने भी डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं वहां टीम तत्काल सर्वे कर रही है। जहां जल से भरे पात्रों में लार्वा मिल रहा है उनको भी खाली कराया जा रहा है। लार्वीसाइड का भी छिड़काव भी कराया जा रहा है। एसीएमओ डॉ एसडी चौधरी का कहना है कि जिले में अब तक 19 डेंगू के मरीज मिले है। जिसमें चार इस समय इलाज ले रहे है। दो मरीज दूसरे जनपदों के थे। एक मरीज की मौत हुई है। शेष मरीज स्वस्थ है।
विज्ञापन

---------
फिर निकला कोरोना का केस
उरई। जिले में शनिवार को फिर एक कोरोना का नया केस आ गया। अभी तीन दिन से कोई नया केस नहीं आया था। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर11567 हो गई है। जिसमें 11365 ठीक हो चुके हैं। 201 की मौत हुई है। फिलहाल एक एक्टिव केस है। जो होम आइसोलेशन में है। शनिवार को 1416 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। (संवाद)
--------
स्वास्थ्य मेला आज
उरई। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला रविवार से दोबारा शुरू हो रहा है। इस मेले में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि जिले में 30 ग्रामीण क्षेत्र के पीएचसी व नगरीय क्षेत्र के छह पीएचसी समेत कुल 36 स्थानों पर मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में डाक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टैक्नीशियन, नर्स की डयूटी लगाई जा रही है। बताया कि सोमई पीएचसी में आयोजित होने वाले मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन करेंगी। उन्होंने बताया कि मेले में यदि कोई गंभीर मरीज आता है और उसे रेफर की आवश्यकता है तो तत्काल उसे 108 या 102 सरकारी एंबुलेंस सेवा की मदद से उच्च स्तर की स्वास्थ्य इकाइयों पर रेफर किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें