फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शातिर अपराधी पकड़े, तमंचा कारतूस बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। माधौगढ़ कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अपराधियों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, एक बाइक बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाल अजय अवस्थी फोर्स के साथ बुधवार की देर रात पहुज नदी की ओर टिलिया माधौगढ़ में वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर जा रहे दो लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभिषेक व राहुल दोनों निवासी बंगरा माधौगढ़ को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 315 बोर के दो तमंचे, तीन कारतूस, व बाइक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। तभी पकड़ लिया गया। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए राहुल पर पहले से ही 17 आपराधिक मामले दर्ज है। वहीं अभिषेक उर्फ बेटू पर 13 आपराधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बंगरा चौकी प्रभारी सुनील कुमार सहित आदि पुलिसकर्मी शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें