फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के लोगों को मिलेगी बिजली संकट से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के लोगों को बिजली संकट से राहत मिलेगी। मीतई 220 केवीए सब स्टेशन व सादाबाद में 63-63 एमवीए के ट्रांसफार्मरों को लगाया जाएगा। जिससे सबस्टेशनों की क्षमता वृद्धि होगी। ट्रांसमिशन के अफसरों ने प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा है। जल्द ट्रांसफार्मर आने की उम्मीद है।
मीतई सबस्टेशन में वर्तमान में दो सौ एमवी व 40 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। जिले के अलावा इगलास, सादाबाद मांट आदि जगहों भी बिजली आपूर्ति की जा रही है। अब ट्रांसमिशन के अधिकारियों द्वारा 63 एमवी के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जिसमें एक मीतई और एक सादाबाद में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रांसफार्मरों को लगाने का प्रस्ताव तैयार कर अफसरों भेज दिया है। दोनों ट्रांसफार्मरों के लगने से सादाबाद टाउन व हाथरस की आपूर्ति बेहतर हो जाएगी। मामले में ट्रांसमिशन एक्सईएन राजकुमार का कहना है कि सादाबाद व मीतई में 63 एमवीए के ट्रांसफार्मरों को लगाया जाएगा। इससे बिजली आपूर्ति बेहतर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें