फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर बाजार हुए गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए बाजार हुए गुलजार
विज्ञापन

कान्हा के पालने से लेकर शृंगार, सजावट के सामान की खरीदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी हो रही है। बाजारों में शृंगार के सामान, पोशाक, पालना और सिंहासन आदि की जमकर बिक्री हो रही है। जन्माष्टमी के मौके पर मटकीफोड़ प्रतियोगिताएं भी होंगी और मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन होंगे। इसके लिए भी तैयारी जा रही है। साथ ही स्कूलों में भी तैयारियां हो रही हैं।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर बाजार गुलजार हो गए हैं। बाजारों में कन्हैया जी की पोशाक, सिंहासन, पालने, उनके स्वरूप से लेकर आकर्षक पोशाकें जमकर बिक रही हैं। इसके अलावा शृंगार के सामान बांसुरी, माला, मुकुट भी दुकानों पर संजे हुए हैं और इनकी भी जमकर खरीदारी हो रही है। हाथरस बृज की द्वार देहरी है। ऐसे में इस पर्व का यहां खासा महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्माष्टमी के दिन स्थान-स्थान पर मटकी फोड़ कार्यक्रम होते हैं। इसकी भी मंदिरों से लेकर घरों तक में तैयारी हो रही है। जन्माष्टमी पर्व स्कूलों में भी धूमधाम से मनाया जाता है और बच्चे कान्हा के रूप में सजाए जाते हैं। इसके लिए भी तैयारियां जारी हैं। शहर के मुख्य मंदिरों में विशेष रूप से सजावट कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें