रेलवे अंडरपास में जलभराव को लेकर प्रदर्शन
जलभराव के बाद अंडरपास से दो गांवों के लोगों का आवागमन ठप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
हसायन। क्षेत्र के गांव जाऊ में पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग बनाए जाने के बाद रेलवे के अंडरपास में पानी भर जाने से तीन गांवों के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को गांव जाऊ के ग्रामीणों ने गांव में रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन किया और अंडरपास में जलभराव की समस्या को दूर कराने की मांग उठाई।
ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे द्वारा दो वर्ष पहले मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को समाप्त करते हुए मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग की जगह पर अंडरपास बना दिया गया था। जब से रेलवे ने अंडरपास बनाया है, तब से अंडरपास में जलभराव होने के कारण आवागमन बंद हो गया है।
वर्तमान में अंडरपास में छह फीट के करीब पानी भरा हुआ है। बारिश के दिनों में अंडरपास में पानी भर जाने के कारण गांव जाऊ के अलावा ढड़ौरा और जवाहर गढ़ के लोगों का आवागमन बंद हो जाता है। प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद कुमार, मेघ सिंह, तेज सिंह, डोरीलाल, राजेंद्र सिंह, बच्चन सिंह आदि थेे।